खेरवाड़ा में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का रंग

Share

स्कूलों में ध्वजारोहण के साथ विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
खेरवाड़ा, 16 अगस्त (फूल शंकर डामोर):
उपखंड खेरवाड़ा क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विभिन्न विद्यालयों में ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं परेड प्रस्तुत कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुंदरा में प्रधानाचार्य कमला शंकर दरंगा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फूल शंकर डामोर ने की। विशिष्ट अतिथि सरपंच सुप्रिया मीणा और पूर्व सरपंच शंभूलाल मीणा रहे। विद्यार्थियों ने परेड की सलामी दी और रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ गलत संगति से दूर रहने की सीख दी।
विकास पब्लिक स्कूल खेरवाड़ा में तिलकेश जोशी ने ध्वजारोहण किया। अभिनंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय में व्यवस्थापक दुर्गा खराड़ी ने तिरंगा फहराया। विवेकानंद उच्च प्राथमिक विद्यालय कनबई में मनोहरलाल मीणा तथा नवीन पब्लिक स्कूल टीडी में रामलाल चौधरी ने ध्वजारोहण किया। दयानंद शिक्षण संस्थान कनबई में संस्थापक जमनालाल व्यास ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि रमणलाल कलाल और विशिष्ट अतिथि विद्यासागर खराड़ी रहे। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पत्रकार मनीष पांचाल का सम्मान भी किया गया।