उदियापोल पर अब 8 कैमरों से पुलिस की नजर

Share

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने नए पुलिस सहायता केंद्र का किया उद्घाटन, यातायात प्रबंधन और पर्यटकों की मदद में मिलेगी सुविधा
उदयपुर, 14 नवम्बर:
शहर के व्यस्त उदियापोल क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस सहायता केंद्र का नया भवन शुरू किया गया है। अब यहां स्थापित आठ सीसीटीवी कैमरों की लाइव निगरानी इसी केंद्र से होगी। इससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ यातायात प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा ने शनिवार को फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। उदियापोल शहर का प्रमुख प्रवेश मार्ग होने के कारण यहां स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही रहती है। नए केंद्र से सैलानियों को पुलिस सहायता उपलब्ध कराने और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान में सुविधा होगी।
उद्घाटन अवसर पर आईपीएस प्रोबेशनर सिद्धार्थ, वृत्ताधिकारी छवि शर्मा, सूरजपोल थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह सोलंकी सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।