नर्सेज की मांगों पर सकारात्मक आश्वासन

Share

उदयपुर, 3 अप्रैल: राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ से मुलाकात कर लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधियों ने नर्सेज के लिए पृथक निदेशालय की स्थापना, लंबित एसीपी प्रकरणों के निस्तारण, संविदा कर्मियों को आगामी भर्ती में बोनस अंकों के आधार पर नियमित करने तथा ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग उठाई। अधिकारियों ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में सत्यवीर सिंह तंवर, प्रवीण कुमार चारपोटा, रमेश मीणा, लालचंद एचरा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में नर्सिंग वर्ग की समस्याओं और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।