उदयपुर, 11 मई: श्री मेवाड़ वागड़ भारतवर्षीय दसा नरसिंहपुरा महासभा के आगामी 31 मई को होने वाले युवा सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन हिरण मगरी सेक्टर-14 स्थित महासभा छात्रावास कार्यालय में किया गया।
युवा परिषद महामंत्री महावीर लुणदिया ने बताया कि बैठक में क्रिकेट टूर्नामेंट, युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं युवा सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
महासभा अध्यक्ष लक्ष्मीलाल बोहरा, युवा परिषद अध्यक्ष अभिषेक भावोत सहित कई समाजजनों ने युवाओं को अधिक से अधिक समाज से जोड़ने का आह्वान किया।