उदयपुर, 11 मई: सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने एवं ज्योतिर्लिंग सोमनाथ पर आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर महाकालेश्वर महादेव मंदिर रानी रोड पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद मन्नालाल रावत, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पंडित मनीष चौबीसा के नेतृत्व में रुद्राभिषेक हुआ तथा प्रधानमंत्री के सोमनाथ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम के अंत में महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।