उदयपुर, 4 मई: प्रकृति रिसर्च सोसाइटी उदयपुर (PRSU) ने ‘प्रकृति एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026’ की घोषणा करते हुए देशभर में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समन्वयकों को सम्मानित किया है। यह निर्णय 3 मई को आयोजित वर्चुअल बैठक में विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया।
मीडिया प्रभारी प्रो. विमल शर्मा ने बताया कि समिति ने 22 अप्रैल ‘पृथ्वी दिवस’ पर आयोजित गतिविधियों की समीक्षा कर विभिन्न स्तरों पर किए गए कार्यों का मूल्यांकन किया। विशेषज्ञ समिति में प्रो. एल.एन. हर्ष (अध्यक्ष), प्रो. सवितस्मिता चव्हाण, प्रो. ए.पी. मिश्रा, प्रो. प्रदीप त्रिखा और एच.एल. व्यास शामिल रहे।
सोसाइटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रो. पी.आर. व्यास ने पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की। जिला स्तर पर उत्तरकाशी से डॉ. सुमिता पंवार, जनजातीय क्षेत्र बांसवाड़ा से प्रो. लक्ष्मण परमार, क्षेत्रीय स्तर पर उज्जैन से डॉ. मोहन निमोले और राज्य स्तर पर श्रीनगर गढ़वाल से प्रो. बी.पी. नैथानी को सम्मानित किया जाएगा।
सोसाइटी के सचिव एच.एल. व्यास ने बताया कि ये पुरस्कार उन केंद्रों को दिए गए हैं, जिन्होंने जमीनी स्तर पर पर्यावरण जागरूकता और स्थिरता के लिए अनुकरणीय कार्य किया है।