उदयपुर, 4 मई: गुरु कमल चंद्रोशन गौशाला ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित 108 गौशालाओं की छप्पन भोग श्रृंखला का आठवां आयोजन सोमवार को अशोकनगर मोक्षधाम स्थित गौशाला में आयोजित होगा। दोपहर 3:30 बजे शुरू होने वाले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में गौ भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
संस्थान से जुड़ी स्वीटी जैन ने बताया कि यह आयोजन आस्था, सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण है, जिसे देश-विदेश में भी सराहना मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान गौ माता को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि उदयपुर में यह इस श्रृंखला का अंतिम छप्पन भोग है। इसके बाद शेष 100 आयोजन देश की विभिन्न गौशालाओं में किए जाएंगे, जिससे इस सेवा अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार मिलेगा।
प्रकल्प के ब्रांड एंबेसडर जिनेंद्र शास्त्री अपनी टीम के साथ आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। आयोजकों ने गौ भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने और सेवा कार्य को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है।