उदयपुर, 6 जून: महाराणा प्रताप जयंती और हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रताप गौरव केंद्र में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
करीब 25 बीघा में फैले परिसर में रंगरोगन, सौंदर्यीकरण और हरियाली संवर्धन का कार्य तेजी से चल रहा है। 17 जून को गांधी ग्राउंड में होने वाली राष्ट्र चेतना संकल्प सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मुख्य वक्ता होंगे।
कार्यक्रम के तहत रविवार को महाराणा प्रताप के पर्यावरण संरक्षण योगदान पर गोष्ठी और पौधरोपण भी किया जाएगा।