शिव पुराण कथा में जीवन प्रबंधन के सूत्र बताए

Share

उदयपुर: राजस्थान साहित्य अकादमी सभागार में श्रावण मास के अवसर पर ‘अद्वैतम: शिव पुराण कथा’ का आयोजन हुआ। धर्म ध्वजा रक्षक पंकज ओझा ने शिव पुराण के प्रसंगों का वाचन करते हुए उन्हें जीवन की व्यवहारिक परिस्थितियों से जोड़ा। उन्होंने कहा कि शिव परिवार प्रेम, त्याग, सामंजस्य, सह-अस्तित्व और परस्पर सम्मान की सीख देता है। कथा के दौरान ‘शिवोहम्’ और ‘सांसों की माला पे’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। आयोजक किरण बाला ‘किरन’ ने बताया कि कार्यक्रम का ऑनलाइन लाइव प्रसारण भी हुआ, जिसे करीब पांच हजार दर्शकों ने देखा। जिला शिक्षा अधिकारी दुर्गेश मेनारिया और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर जोशी सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।