उदयपुर-खजुराहो ट्रेन दिसंबर तक आंशिक रद्द

Share

उदयपुर : वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर तकनीकी कार्य के चलते उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रेन संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 21 नवंबर से 30 दिसंबर तक खजुराहो के बजाय दतिया से चलेगी। यानी खजुराहो-दतिया के बीच सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 19666 उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस 19 नवंबर से 28 दिसंबर तक दतिया तक ही संचालित होगी। यात्रियों को इस अवधि में यात्रा की योजना बनाते समय संशोधित संचालन व्यवस्था का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।