निर्जला एकादशी पर राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने की जल सेवा

Share

श्रीनाथजी मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं को वितरित किया शीतल जल, दिया सेवा और मानवता का संदेश
उदयपुर, 25 जून:
निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की उदयपुर शहर इकाई द्वारा श्रीनाथजी मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए शीतल जल सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और मानवता का प्रेरणादायी संदेश दिया।
कार्यक्रम में संगठन के शहर अध्यक्ष लोकेश सोनी, उपाध्यक्ष विजय सिंह देवड़ा, मंत्री जितेन्द्र भंडारी, जगमोहन भावसार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं को शीतल जल वितरित कर पुण्य लाभ अर्जित किया और जनसेवा के महत्व को रेखांकित किया।
जलदान को बताया श्रेष्ठ सेवा
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सनातन परंपरा में निर्जला एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन जलदान को श्रेष्ठतम दानों में माना गया है। उन्होंने कहा कि प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और यही सच्चे अर्थों में ईश्वर की सेवा है।
संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि नदियां, गौमाता और मानव जीवन परोपकार के लिए समर्पित हैं। इसी भावना को आत्मसात करते हुए राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन समाज सेवा, धर्म रक्षा और राष्ट्र जागरण के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी और सेवा आधारित कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।