सामुदायिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन
उदयपुर, 29 जून: रोटरी वर्ष 2025-26 में रोटरी क्लब उदयपुर मीरा ने सेवा और नेतृत्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 31 प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए। क्लब की अध्यक्ष डॉ. रेखा सोनी को वर्षभर की उल्लेखनीय सेवाओं और प्रभावी नेतृत्व के लिए ‘बेस्ट आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट ऑफ द ईयर’ सम्मान से नवाजा गया।
क्लब को डिस्ट्रिक्ट सिटेशन अवॉर्ड सहित सामुदायिक सेवा, चिकित्सा, रक्तदान, शिक्षा, बाल विकास, वॉश गतिविधि, आपदा प्रबंधन और अंतरराष्ट्रीय सेवा जैसी विभिन्न श्रेणियों में सम्मान मिला। क्लब को ‘मोस्ट वाइब्रेंट क्लब’, ‘100 प्रतिशत गिविंग क्लब’ और ‘वर्ल्ड रोटरी वीक’ में श्रेष्ठ सहभागिता के लिए भी पुरस्कृत किया गया। व्यक्तिगत श्रेणी में डॉ. सीमा सिंह, संगीता मुंदड़ा, सुषमा कुमावत, मोनिका सिंगटवाड़िया, मंजुला गेलड़ा, आस्था मूर्डिया और रतन पामेचा को सम्मानित किया गया। डॉ. रेखा सोनी ने सभी पुरस्कारों का श्रेय क्लब के सदस्यों की सेवा भावना, टीमवर्क और समाज के प्रति समर्पण को दिया।