डॉ. मृदुला टांक ने दंत स्वास्थ्य और ओरल हाइजीन पर किया जागरूक
उदयपुर, 29 जून: एमबी कॉलेज पूर्व छात्र परिषद का मासिक स्नेह मिलन विज्ञान समिति सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. महीप भटनागर ने की। महासचिव शांति लाल भंडारी ने परिषद की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि सचिव डॉ. आर.के. गर्ग ने गत बैठक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में प्रो. मृदुला टांक ने मुख स्वास्थ्य पर व्याख्यान देते हुए दांतों की सड़न और पायरिया से बचाव के लिए उचित खान-पान एवं ओरल हाइजीन अपनाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि दांतों की समस्याओं की अनदेखी से हृदय संबंधी रोगों का खतरा भी बढ़ सकता है। सांस्कृतिक सत्र में कविता पाठ और फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं। जून माह में जन्मदिन वाले सदस्यों तथा नए सदस्य डॉ. के.पी. तलेसरा और शिवा तलेसरा का सम्मान किया गया। डॉ. एन.के. बंसल को 80 वर्ष पूर्ण करने पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। अंत में सदस्य गणेश कावड़िया की माताजी के निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।