करौली विद्यालय में संगोष्ठी व कार्यशाला, प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया
उदयपुर, 8 मई: Sadbhav Seva Foundation के तत्वावधान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, करौली-देलवाड़ा में स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण एवं मोटिवेशन विषय पर संगोष्ठी और कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजलि भटनागर ने विद्यालय की उपलब्धियों और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए अतिथियों का स्वागत किया। फाउंडेशन अध्यक्ष Om Agrawal ने कविता, कहानी और प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से छात्राओं को समय का सदुपयोग, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। जरूरतमंद छात्राओं को नोटबुक, स्टेशनरी और ज्योमेट्री बॉक्स भी वितरित किए गए। पर्यावरण संरक्षण विषयक प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यशाला में नरेंद्र सिंह झाला, सुरेश अग्रवाल, कविता अग्रवाल, सुधीर भटनागर और रेखा अग्रवाल सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। वक्ताओं ने पेड़-पौधों, पशु-पक्षियों और जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया।