गुरु पूर्णिमा पर संतों का हुआ सम्मान

Share

उदयपुर, 29 जुलाई: गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार देवस्थान विभाग ने जिलेभर में संत-महात्माओं का सम्मान किया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विभिन्न आश्रमों व मठों में पहुंचकर संतों का अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया। गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के तनमयजी महाराज, राजगुरु मठ के महंत गोपालगिरी महाराज, अस्थल आश्रम के महंत रासबिहारीजी, मुनि आदित्यसागरजी, निरागरत्न विजय महाराज, प्रयागगिरी महाराज, महंत सागरनाथ महाराज सहित अनेक संतों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री गौतम दक, विधायक ताराचंद जैन, विधायक फूलसिंह मीणा, अतिरिक्त आयुक्त देवस्थान गितेश मालवीय, सहायक आयुक्त जतीन गांधी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।