लायंस क्लब उदयपुर अशोका की नई टीम ने संभाला कार्यभार

Share

उदयपुर, 29 जुलाई: लायंस क्लब उदयपुर अशोका की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह देवाली स्थित क्लब भवन में आयोजित हुआ। लायन धर्मवीर सिंह देवल ने अध्यक्ष पद की शपथ ली, जबकि समीर रोहिड़ा सचिव और मनीष जैन कोषाध्यक्ष बने। समारोह में लियो क्लब अशोका युवा की नई टीम ने भी पदभार ग्रहण किया। मुख्य अतिथि राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने सेवा कार्यों की सराहना की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने वर्षभर में 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य घोषित किया।