मस्तान शाह बाबा की याद में सामाजिक समरसता का संदेश, भामाशाहों का सहयोग सराहनीय
उदयपुर, 14 अप्रैल: एमएमबी ग्रुप डूंगरपुर और सैयद टूर्स एंड ट्रावेल्स के संयुक्त तत्वावधान में कौमी एकता का उदाहरण पेश करते हुए 60 जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क राशन वितरित किया गया। कार्यक्रम हजरत किबला मस्तान शाह बाबा की याद में आयोजित हुआ, जिसमें सभी समुदायों की सहभागिता रही।
खांजीपीर स्थित सैयद टूर्स एंड ट्रावेल्स कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अंजुमन सदर मुख्तियार कुरेशी, हाजी सैयद अमजद अली सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जहां ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने माला और मोमेंटो देकर सम्मान किया। इस दौरान अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
मकरानी ने बताया कि ग्रुप भामाशाहों के सहयोग से लगातार जनहित कार्य कर रहा है और जरूरतमंदों को सहायता पहुंचा रहा है। अंजुमन सदर मुख्तियार कुरेशी ने भी ग्रुप की सेवाओं की सराहना की। कार्यक्रम में विभिन्न भामाशाहों का आभार व्यक्त किया गया। संचालन मुस्तफा शेख और हाफिज कादरी ने किया, जबकि आभार हाजी अख्तर हुसैन मलिक ने जताया।
यह आयोजन सामाजिक एकता और सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।