उदयपुर में 15 नवंबर को होगा शतावधान प्रयोग

Share

उदयपुर, 25 अक्टूबर: श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक जिनालय समिति, हिरण मगरी सेक्टर-4 के तत्वावधान में 15 नवंबर को नगर निगम परिसर स्थित मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच पर शतावधान प्रयोग आयोजित होगा। सुबह 8.30 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में शतावधानी मुनिश्री दिव्यप्रसन्नकीर्तिसागर म.सा. अपनी स्मरण शक्ति और एकाग्रता का प्रदर्शन करेंगे। समिति अध्यक्ष सुशील बांठिया के अनुसार शतावधान में साधक एक साथ 100 विषयों या गतिविधियों को याद रखकर क्रमवार उत्तर देते हैं। आयोजन के पोस्टर का विमोचन सिटी पैलेस में श्रीजी लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने किया। समिति ने धर्मप्रेमियों, युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया।