गुरु पुष्कर जयंती पर उमड़े श्रद्धालु

Share

उदयपुर, 25 अक्टूबर: देवेंद्र धाम में विश्व संत उपाध्याय पुष्कर गुरु की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। समारोह में मेवाड़-मारवाड़ के अलावा सूरत, अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़ और लुधियाना सहित विभिन्न शहरों से गुरु भक्त पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत भक्तामर जाप और मंगलाचरण से हुई। विभिन्न महिला मंडलों और युवा संघ ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। साध्वी डॉ. दिव्यप्रभा, महासती शीतलजी और प्रवर्तक डॉ. राजेंद्र मुनि सहित संतों ने गुरु पुष्कर के जीवन, साधना, प्रवचन शैली और आध्यात्मिक योगदान पर प्रकाश डाला। समारोह में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी और जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे।