कुमावत समाज की विशेष बैठक कल

Share

उदयपुर, 9 मई : आगामी राष्ट्रीय जातिगत जनगणना में क्षत्रिय कुमावत समाज की स्वतंत्र पहचान दर्ज कराने की मांग को लेकर रविवार को उदयपुर में कुमावत समाज सर्व संगठन की विशेष बैठक और विचार गोष्ठी आयोजित होगी। बैठक में समाज की मूल पहचान को राजकीय रिकॉर्ड में सुरक्षित रखने और इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
संयोजक एडवोकेट भरत कुमावत ने बताया कि यह बैठक रविवार, 10 मई को सुबह 11 बजे पुला स्थित बाउजी पैलेस में आयोजित होगी। इसमें समाज के विभिन्न संगठनों की कार्यकारिणी, बुद्धिजीवी और समाजजन शामिल होंगे। भरत कुमावत ने कहा कि जातिगत जनगणना में क्षत्रिय कुमावत समाज को प्रजापति/कुम्हार समाज के साथ सूचीबद्ध किया गया है, जिससे भ्रम की स्थिति बन रही है। समाज का मानना है कि इससे उनकी मूल पहचान प्रभावित हो सकती है। बैठक में समाज की स्वतंत्र पहचान दर्ज करवाने और इस मुद्दे पर निर्णायक संघर्ष के लिए आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।