उदयपुर, 23 अगस्त: इंडियन रबर इंस्टीट्यूट, आईआरआई ने अपना 37वाँ स्थापना दिवस भव्य समारोह के रूप में मनाया। इस अवसर पर रबर एवं रबर प्रौद्योगिकी के वैज्ञानिकों, आपूर्तिकर्ताओं तथा टायर एवं रबर उद्योग से जुड़े 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। समारोह का मुख्य विषय “शिक्षा, नवाचार एवं उत्कृष्टता” रहा।
आई आर आई राजस्थान के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार जगसिया के स्वागत भाषण पश्चात मुख्य वक्ता, इमिरेट्स चेयरमैन डॉ. रविन्द्र मुखोपाध्याय ने रबर उद्योग के समक्ष मौजूद वर्तमान चुनौतियों पर विस्तृत व्याख्यान दिया।
तकनीकी सत्र के दौरान जे.के. टायर के वाइस प्रेसिडेंट मुकुल जैन ने “टायर इंडस्ट्री में टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन”, मुख्य महाप्रबंधक राजीव भटनागर ने “टायर उद्योग एवं सहयोगी पारिस्थितिकी तंत्र” तथा लेक्सस कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट एवं कस्टमर हेड ने “संधारणीय उत्पाद “विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
लेक्सस कंपनी के कंट्री हेड श्रीगणेश ने रबर कंपाउंडिंग में भविष्य में उपयोग किए जाने वाले संधारणीय रसायनों पर महत्वपूर्ण तकनीकी पेपर प्रस्तुत किया।जे.के. टायर के तकनीकी विशेषज्ञ विजय कुमार ने रबर तकनीकी पर प्रकाश डाला। डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा ने भविष्य में टायर एवं रबर उद्योग के तकनीकी विकास पर अपने विचार व्यक्त किए।
विद्या भवन पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. अनिल मेहता ने रबर, टायर उद्योग में उपलब्ध करियर एवं रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला। डॉ मेहता ने आईआरआई तथा विशेष रूप से डॉ. सुनील कुमार जगसिया द्वारा युवाओं को रबर उद्योग से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।
समारोह में नव नियुक्त उपाध्यक्ष रवि सोनी, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, रवि सोनी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज ने कहा कि टायर एवं रबर उद्योग के विकास, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान के क्षेत्र में युवाओं को जोड़ने के प्रयास सराहनीय हैं। आश्वस्त किया कि वे स्वयं युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। इसी अवसर पर 47 विद्यार्थियों को आई.आर.आई. की डिप्लोमा परीक्षा के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। संयोजन विक्रम सिंह कुमावत, प्राध्यापक, विद्या भवन पॉलिटेक्निक ने किया।पी. के. दुबे ने धन्यवाद ज्ञापन किया।