अग्रसेन जयंती की तैयारियों में दिखा अग्रवाल समाज का उत्साह

Share

उमरड़ा पिकनिक में जुटे 500 से अधिक परिजन, समाज भवन के लिए 50 लाख रुपए सहयोग की घोषणा
उदयपुर, 20 सितम्बर:
अग्रसेन जयंती समारोह की तैयारियों के बीच प्रवासी अग्रवाल समाज समिति की ओर से उमरड़ा स्थित कालिका रिसोर्ट में वन विहार एवं पिकनिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समाज के 500 से अधिक सदस्य और परिजन शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान अग्रसेन की पूजा-अर्चना से हुई। परिवारों ने स्विमिंग पूल का आनंद लेने के साथ रस्साकशी, सितोलिया और कबड्डी जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
भवन के लिए 50 लाख का सहयोग: समाज भवन निर्माण के लिए नटवर खेतान ने 26 लाख, शशि पित्ती, अतुल डीडवानिया और भजनलाल गोयल ने 8-8 लाख रुपए सहयोग की घोषणा की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.के. अग्रवाल ने बताया कि भवन की पहली छत 31 अक्टूबर तक पूरी होने की उम्मीद है। अगले वर्ष 5151वीं अग्रसेन जयंती नए भवन में मनाने का लक्ष्य है। सचिव राजेश अग्रवाल ने 4, 9, 10 और 11 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में लड्डू-बाटी का भी आनंद लिया गया।