दोपहर 12:15 बजे मंदिर से होगी रवाना, शाम 7:30 बजे होगा समापन
उदयपुर, 22 अगस्त: श्रावण मास के अंतिम सोमवार, 24 अगस्त को भगवान श्री महाकालेश्वर की भव्य शाही सवारी निकाली जाएगी।
सवारी दोपहर 12:15 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से रवाना होगी। दोपहर 1:30 बजे महाकाली मंदिर एवं शनि महाराज, हाथीपोल पहुंचेगी। इसके बाद शाम 3:30 बजे श्री जगन्नाथ राय मंदिर, जगदीश चौक और शाम 6 बजे श्री अंबा माता मंदिर पहुंचेगी। शाही सवारी का समापन शाम 7:30 बजे महाकालेश्वर मंदिर में होगा। यहां पूजा-अर्चना और महाआरती होगी। सवारी के स्वागत के लिए शहर के विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है। आयोजन को लेकर मंदिर समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।