मारवाड़ ले जा रहे थे खेप, चालक गिरफ्तार; 57 कट्टों में छिपाया था डोडाचूरा
चित्तौड़गढ़, 22 अगस्त: केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), नीमच ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1,146.460 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त किया।
मध्यप्रदेश में काटुन्दा मोड़ के पास टीम ने राजस्थान नंबर के टाटा ट्रक को रोककर तलाशी ली। काले तिरपाल और लकड़ी के पट्टों के नीचे 57 प्लास्टिक कट्टों में डोडाचूरा छिपाया गया था। सूचना के बाद टीम ने पूरी रात निगरानी रखी और सुबह रायता की ओर से आए ट्रक को घेरकर पकड़ा। ट्रक में केवल चालक मौजूद था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में खेप बेगूं क्षेत्र से मारवाड़ ले जाना सामने आया है। नेटवर्क की जांच जारी है।