गौ-सेवा और प्याऊ शुरू कर महिलाओं ने दिया करुणा व सेवा का संदेशत्र
उदयपुर, 21 अप्रैल: “सेवा सत्य से और करुणा प्रेम से हो, यही सबसे बड़ा परम धर्म है” — इसी भावना को आत्मसात करते हुए Sahastrabahu Nari Shakti ने गर्मी के मौसम में जनसेवा और गौ-सेवा के कई पुनीत कार्यों की शुरुआत की। संस्था की अध्यक्ष Kalpana Purbiya और कोषाध्यक्ष Gayatri Purbiya ने भगवान से प्रार्थना कर इन सेवा कार्यों का शुभारंभ किया।
संस्था की ओर से शिव शंकर गोशाला और घसियार गौशाला में पौष्टिक दलिया, गुड़ और नकद राशि भेंट कर गौ-सेवा का संदेश दिया गया। शिव शंकर गोशाला में 50 किलो जौ का दलिया, 50 किलो गेहूं का दलिया, 35 किलो गुड़ और 5250 रुपए नकद भेंट किए गए। वहीं घसियार स्थित श्रीनाथ मंदिर गौशाला में 50 किलो जौ का दलिया, 35 किलो गुड़ और 2700 रुपए चारे के लिए दिए गए। साथ ही मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी की मटकियां भी भेंट की गईं।
इसके अलावा भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए 80 फीट शिव मंदिर रोड पर तीन माह के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई। यह प्याऊ कल्पना पुर्बिया और राजश्री पुर्बिया के सहयोग से शुरू की गई है।
इस सेवा अभियान में संस्था की कई सदस्याओं ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में राजश्री पुर्बिया, सोनू, सपना टांक, अंजली टांक, रेखा टांक और प्रमिला टांक सहित अनेक सेवाभावी महिलाएं मौजूद रहीं। संगठन की इस पहल ने समाज में सेवा, करुणा और जीव दया का प्रेरक संदेश दिया।