उदयपुर, 23 जून: उदयपुर सिटिज़न सोसाइटी ने रेल मंत्री से अहमदाबाद-उदयपुर-जयपुर-दिल्ली हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को फिर से प्राथमिकता देने की मांग की है। सोसाइटी अध्यक्ष क्षितिज कुम्भट ने कहा कि पूर्व में इस परियोजना की डीपीआर तैयार हो चुकी थी, लेकिन हालिया घोषणाओं में इसका उल्लेख नहीं है। प्रस्तावित कॉरिडोर से उदयपुर सहित राजस्थान के प्रमुख शहर राष्ट्रीय हाई-स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन, होटल, हस्तशिल्प, मार्बल और सेवा क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा तथा रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सोसाइटी ने सर्वे और व्यवहार्यता अध्ययन को शीघ्र आगे बढ़ाने की मांग की है।