उड़ान योजना का होगा विस्तार, छोटे शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

image description

Share

राज्यसभा सदस्य चुन्नीलाल गरासिया के सवाल पर मिला जवाब: 10 साल में 4 करोड़ यात्रियों का लक्ष्य, 120 नए गंतव्य जुड़ेंगे
उदयपुर, 30 मार्च :
देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों को सस्ती हवाई सेवाओं से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार उड़ान योजना का विस्तार करने जा रही है। राज्यसभा में चुन्नीलाल गरासिया के प्रश्न पर केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने यह जानकारी दी।
सरकार ने अगले 10 वर्षों में 4 करोड़ यात्रियों को सेवा देने का लक्ष्य रखा है। संशोधित योजना के तहत 120 नए गंतव्यों को जोड़ा जाएगा, जिससे दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों को बेहतर हवाई संपर्क मिलेगा। मंत्री ने बताया कि पर्वतीय, पूर्वोत्तर और आकांक्षी जिलों में हेलीपैड और छोटे हवाई अड्डों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा, सरकार का उद्देश्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाकर आर्थिक विकास को गति देना है।