गौतमेश्वर मेले में आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

Share


प्रतापगढ़, 1 मई:
वैशाखी पूर्णिमा के अवसर पर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ गौतमेश्वर महादेव मंदिर में विशाल मेले का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन और पूजन का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। आदिवासी समाज के इस प्रमुख आस्था केंद्र पर दूर-दराज से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।
प्रशासन रहा मुस्तैद, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मेले के दौरान जिला कलेक्टर शुभम चौधरी और पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मंदाकिनी कुंड में स्नान का विशेष महत्व
मंदिर परिसर स्थित पवित्र मंदाकिनी कुंड में स्नान के लिए श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा गया। मान्यता है कि यहां स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। स्नान के बाद श्रद्धालुओं को ‘पाप मुक्ति प्रमाण पत्र’ भी दिया गया, जिसे लोग श्रद्धा से स्वीकार करते हैं।
गौतम ऋषि की तपोभूमि मानी जाती है स्थल
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह स्थान Gautam Rishi की तपोभूमि रहा है, जहां उन्हें पापों से मुक्ति मिली थी। इसी कारण यह स्थल आदिवासी समाज में अत्यंत पवित्र माना जाता है।