उदयपुर, 25 मार्च: शहर में आज सुरों की खास शाम सजने जा रही है। अनुराधा पौडवाल भारतीय लोककला मंडल में लाइव बॉलीवुड म्यूजिक परफॉर्मेंस देंगी। यह आयोजन इंदिरा इंटरप्राइजेज, कश्ती फाउंडेशन और यूएसएम ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में स्व. श्रीमती इंदिरा मुर्डिया की 73वीं जयंती पर 26-27 मार्च को किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रखा गया है, लेकिन एंट्री केवल पास के माध्यम से ही मिलेगी। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर और स्वस्थ संगीत उपलब्ध कराना है।