एलएचएस निर्माण से दो ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Share

जयपुर-उदयपुर एक्सप्रेस एक घंटे देरी से चलेगी, मदार एक्सप्रेस 40 मिनट होगी रेगुलेट
उदयपुर, 1 जुलाई:
अजमेर-चित्तौड़गढ़ रेलखंड पर बान्दनवाड़ा यार्ड में एलएचएस (लेवल क्रॉसिंग सबवे) निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने से दो प्रमुख रेल सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 12992 जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 2 और 15 जुलाई को जयपुर से अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 19606 उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस भी इन दोनों दिनों में चित्तौड़गढ़-सिग्वाल स्टेशनों के बीच करीब 40 मिनट रेगुलेट रहेगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रेल सेवाएं पुनः सामान्य रूप से संचालित होंगी।