डॉक्टर्स डे पर चिकित्सा सेवा को किया सलाम

Share

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों का किया सम्मान
उदयपुर, 1 जुलाई:
डॉक्टर्स डे के अवसर पर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, उदयपुर शहर ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों का सम्मान कर चिकित्सा सेवा के प्रति उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अस्पताल प्रशासन और नर्सिंग अधिकारियों की उपस्थिति ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के बीच बेहतर समन्वय और सम्मान की भावना को भी मजबूत किया।
संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि अधीक्षक डॉ. विपिन माथुर, डॉ. आर.एल. सुमन, उप अधीक्षक डॉ. संजीव टांक, डॉ. अशोक बैरवा, डॉ. मनीष शर्मा और डॉ. भूपेंद्र का उपरणा ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संरक्षक सत्यवीर सिंह तंवर, जिला अध्यक्ष प्रवीण चरपोटा, प्रदेश सचिव लालचंद ऐचरा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।