उदयपुर, 1 सितम्बर: आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में छह ट्रिप का विस्तार किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रेन संख्या 09609/09610 उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल अब उदयपुर से 20 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक छह अतिरिक्त फेरे चलेगी। वहीं योगनगरी ऋषिकेश से यह ट्रेन 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक छह अतिरिक्त ट्रिप संचालित होगी। रेलवे के इस निर्णय से त्योहारों के दौरान उदयपुर और ऋषिकेश के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।