अनुशासन, मेहनत और सेवा भाव चिकित्सा पेशे की असली कुंजी : डॉ. मंगल
उदयपुर, 1 सितम्बर: पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजियोथैरेपी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों का पारंपरिक रीति-रिवाज से कुमकुम तिलक और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यूनिवर्सिटी प्रेसिडेंट डॉ. एम.एम. मंगल, पीएमसीएच प्रिंसिपल एंड कंट्रोलर डॉ. यू.एस. परिहार, डीन रिसर्च डॉ. आर.के. पालीवाल और कॉलेज डीन डॉ. जफर खान ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
डॉ. मंगल ने कहा कि फिजियोथैरेपी की चिकित्सा क्षेत्र में भूमिका लगातार बढ़ रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, कड़ी मेहनत और सेवा भाव के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण पर ध्यान देने का आह्वान किया। डॉ. जफर खान ने कॉलेज की आधुनिक प्रयोगशालाओं, शैक्षणिक सुविधाओं और अस्पताल आधारित क्लिनिकल प्रशिक्षण की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकों ने परिसर का भ्रमण किया।