उदयपुर, 22 अक्टूबर : जयपुर के रेलवे इंस्टीट्यूट सभागार में 24 और 25 अक्टूबर को होने वाली 31वीं राजस्थान राज्य सीनियर, जूनियर, सब-जूनियर एवं मास्टर इक्विप्ड बेंच प्रेस प्रतियोगिता के लिए उदयपुर टीम घोषित कर दी गई है। जिला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि सीनियर पुरुष टीम की कमान राष्ट्रीय खिलाड़ी मितांशु सेन और महिला टीम का नेतृत्व हंसिका कामोया करेंगी। सीनियर पुरुष टीम में मोहित भट्ट, जयेश कामोया, सूरज गहलोत, विशाल प्रजापत, देवेंद्र नागदा और विपुल शर्मा शामिल हैं। महिला वर्ग में भाग्यश्री, दिशा सिसोदिया और मानसी रावत भी टीम में हैं। जूनियर, सब-जूनियर और मास्टर वर्गों के खिलाड़ियों का भी चयन किया गया है। विनोद साहू टीम मैनेजर और धापू लोहार महिला टीम मैनेजर होंगी। टीम जयपुर के लिए रवाना होगी। जिला संघ और खेल जगत के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।