उदयपुर में फिर सजेगा पर्यटन कारोबार का बड़ा मंच

Share


उदयपुर, 13 सितम्बर:
देशभर के पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी कारोबार को एक मंच पर लाने के लिए उदयपुर में राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर (RTTF) 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 9 से 11 जनवरी 2027 तक ओकेजन गार्डन में होने वाले फेयर के पोस्टर का विमोचन किया गया और स्टॉल बुकिंग शुरू कर दी गई। आयोजक कमल शाह ने बताया कि इस बार करीब 300 स्टॉल लगाने और देशभर से 1000 से अधिक होस्टेड बायर्स एवं ट्रेड विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है। फेयर से होटल, ट्रैवल, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के कारोबारियों को नए व्यापारिक अवसर मिलेंगे। उदयपुर के होटल एवं ट्रैवल उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए समर्थन जताया।