शैक्षिक महासंघ के इंटेलेक्चुअल गेट-टुगेदर में उदयपुर की सक्रिय भागीदारी

Share

उदयपुर, 21 सितम्बर: जयपुर में आयोजित शैक्षिक महासंघ के इंटेलेक्चुअल गेट-टुगेदर (IG-02) में उदयपुर की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 2000 शिक्षक, शिक्षा विभाग के अधिकारी और कार्मिक शामिल हुए। इसमें शिक्षकों की समस्याओं, लंबित मांगों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उदयपुर से तरुण सोमपुरा, दीपक मंत्री और डॉ. वीपी सिंह के नेतृत्व में उप प्राचार्यों की टीम शामिल हुई। टीम ने उप प्राचार्य पद पर की गई डीपीसी को यथावत रखने सहित शिक्षकों की विभिन्न मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी तरीके से रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान तरुण सोमपुरा का मंच पर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने शिक्षकों की समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने, विभिन्न संवर्गों में बेहतर समन्वय और शिक्षा व्यवस्था के हित में रचनात्मक संवाद को मजबूत करने पर जोर दिया।