उदयपुर, 23 जून: विप्र सेना ने प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा के नेतृत्व में जिला कलक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर बिहार के भोजपुर जिले में भरत भूषण तिवारी की कथित फर्जी मुठभेड़ में हुई मौत की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम मेनारिया ने बताया कि ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि भरत भूषण तिवारी बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास और भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठा रहे थे तथा उन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। संगठन ने घटना को गंभीर बताते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान संरक्षक मांगीलाल जोशी, प्रदेश महामंत्री गिरीश शर्मा, प्रदेश मंत्री गिरीश दवे, युवा महामंत्री दिनेश जोशी, संभाग अध्यक्ष परमानंद शर्मा सहित विप्र सेना के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिला प्रकोष्ठ की सदस्याएं उपस्थित रहीं।