परिवार नियोजन के नए साधनों पर कार्यशाला, स्वास्थ्य कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

Share

उदयपुर, 7 अप्रैल : खेरवाड़ा ब्लॉक में परिवार नियोजन सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में एएनएम, एलएचवी और मेडिकल ऑफिसर्स को आधुनिक गर्भनिरोधक साधनों का प्रशिक्षण दिया गया। ब्लॉक नयागांव के स्वास्थ्य कार्मिकों ने इसमें भाग लेकर नवीन तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जमीनी स्तर पर सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आता है और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव होता है। अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. रागिनी अग्रवाल ने बताया कि जिला प्रशिक्षक डॉ. कैलाश शर्मा ने अंतरा एसी (इंजेक्टेबल गर्भनिरोधक) के उपयोग, विधि और लाभों पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रतिभागियों को सबडरमल इम्प्लानन के बारे में भी अवगत कराया गया।
ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. निकुंज कलासुआ ने फील्ड स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लाभार्थियों तक सेवाएं पहुंचाने के निर्देश दिए। यूएनएफपीए के सलाहकार मोहम्मद बोहरा ने डब्ल्यूएचओ मानकों के अनुरूप सुरक्षित परिवार नियोजन तरीकों पर जोर दिया।