उदयपुर : पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक डॉ. अश्विन दलवी ने सोमवार को जयपुर स्थित राजभवन में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान केन्द्र की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने भावी योजनाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।