दिल्ली से आएगी वरिष्ठ टीम, छात्राओं को 100% तक स्कॉलरशिप और मेधावियों का होगा सम्मान
उदयपुर, 23 जुलाई: प्रोफेशनल कॉमर्स एवं अंतरराष्ट्रीय अकाउंटेंसी शिक्षा संस्थान पीएफसी एजुकेशन की ओर से 25 जुलाई को दोपहर 3 बजे मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के गोल्डन जुबली गेस्ट हाउस में ‘यंग अचीवर्स-2026’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में दिल्ली से एसीसीए (एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट्स) की वरिष्ठ टीम शामिल होकर विद्यार्थियों को वैश्विक करियर के अवसरों, एसीसीए के नवीनतम अपडेट्स और अंतरराष्ट्रीय कॉर्पोरेट जगत में रोजगार की संभावनाओं की जानकारी देगी।
संस्थापक मिनाक्षी भेरवानी ने बताया कि कार्यक्रम में गर्ल्स स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत पात्र छात्राओं को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। साथ ही शिक्षकों के लिए ट्यूटर ट्रेनिंग प्रोग्राम, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, करियर गाइडेंस सेशन और एसीसीए विशेषज्ञों के साथ नेटवर्किंग का अवसर भी उपलब्ध रहेगा। पीएफसी प्रबंधन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।