युवती का अपहरण कर छेड़छाड़ व मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार

Share

‘सुदर्शन चक्र’ अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई; वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार जब्त
राजसमंद, 11 अगस्त:
राजसमंद में युवती का अपहरण कर उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार भी जब्त की है। कार्रवाई आईजी के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘सुदर्शन चक्र’ के तहत की गई।
एसपी हेमंत कलाल, एएसपी महेंद्र पारीक और नाथद्वारा डीएसपी शिप्रा राजावत के निर्देशन में मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस के अनुसार 17 जुलाई 2026 को पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात युवकों ने उसकी बेटी का अपहरण कर उसके साथ मारपीट और छेड़छाड़ की। मामला महिला अपराध और गंभीर प्रकृति का होने के कारण पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर प्रेमशंकर गायरी (35), भंवरलाल गायरी (32) और मोहन गायरी (26) को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और उनकी भूमिका की जांच कर रही है।