15 अगस्त को ‘राष्ट्र मंदिर’ में प्रवेश निःशुल्क

Share


उदयपुर, 11 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस पर उदयपुरवासियों और पर्यटकों के लिए गुलाब बाग स्थित नवलखा महल के ‘राष्ट्र मंदिर’ में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
डॉ. अशोक आर्य ने बताया कि श्रीमद् दयानंद सत्यार्थ प्रकाश न्यास ने अधिकाधिक लोगों को अमर क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान से परिचित कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। यहां स्वतंत्रता संग्राम के 18 महान क्रांतिकारियों को समर्पित सिलिकॉन म्यूजियम बनाया गया है, जिसमें प्रकाश, ध्वनि और आधुनिक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उनके संघर्ष की गाथा दिखाई गई है। न्यास के अनुसार 15 अगस्त को निःशुल्क गाइड के साथ ऑडियो म्यूजियम गाइड की सुविधा भी मिलेगी। फोटो-वीडियो बनाने की अनुमति भी रहेगी। आगंतुक सुबह 11 से शाम 6 बजे तक राष्ट्र मंदिर का भ्रमण कर सकेंगे। महर्षि दयानंद सरस्वती ने इसी नवलखा महल में ‘सत्यार्थ प्रकाश’ की रचना पूर्ण की थी।