डूंगरपुर, 14 जुलाई: डूंगरपुर शहर में कलेक्ट्रेट के सामने स्थित एक दुकान में 37 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान सुथारवाड़ा निवासी नीरज सुथार के रूप में हुई है, जो एल्युमिनियम सेक्शन की दुकान चलाता था। मंगलवार सुबह वह घर से दुकान गया था। कुछ देर बाद पड़ोसी दुकानदार ने शटर आधा खुला देखा और अंदर झांकने पर नीरज फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। चचेरे भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।