LOADING

Type to search

पुण्यतिथि पर सेवा की मिसाल : गौरव की याद में बच्चों को मिला स्वच्छ जल

Local

पुण्यतिथि पर सेवा की मिसाल : गौरव की याद में बच्चों को मिला स्वच्छ जल

Share

श्रद्धांजलि से सेवा तक : गौरव भण्डारी की याद में विद्यालय में नई पहल
गौरव की स्मृति में उजला भविष्य : विद्यालय में जल व सुविधाओं का विस्तार
उदयपुर, 6 मई:
स्व. गौरव भंडारी की पांचवी पुण्यतिथि पर शांति निकेतन प्राथमिक विद्यालय, सोम में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर गौरव भंडारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा स्वच्छता और जल प्रबंधन के अंतर्गत “गौरव जल मंदिर” का शुभारंभ किया गया। विद्यालय में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हेतु पानी की टंकी स्थापित की गई तथा परिसर का रंग-रोगन कर उसे नया रूप दिया गया। यह पहल श्रद्धांजलि के साथ-साथ बच्चों के बेहतर भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बनी।
संजय धाकड़ ने बताया की कार्यक्रम की अध्यक्षता नाहर सिंह-ललिता भंडारी ने की, जबकि कालूलाल पारगी और विनीत-नीता जैन विशिष्ट अतिथि रहे। नाहरसिंह भंडारी ने अपने संबोधन में सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया और बच्चों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कोविड काल में पुत्र को खोने के बावजूद, भंडारी परिवार ने दुःख को सेवा में बदलकर समाज के सामने प्रेरणा प्रस्तुत की है। वे लगातार जल व्यवस्था, वाटर कूलर, पंखे, स्टेशनरी और स्वास्थ्य संबंधी परियोजनाओं आदि के माध्यम से जनसेवा कर रहे हैं।
पूर्व में भी उनकी संस्था “कल्याणी समग्र विकास परिषद” द्वारा आदिवासी बहुल झाड़ोल, कोल्यारी और सोम क्षेत्र में 1000 से अधिक परिवारों के जीवन स्तर को सुधारने के प्रयास किए गए, जिससे 250 से अधिक बच्चे आज शिक्षित होकर विभिन्न संस्थानों में कार्यरत हैं।
इस अवसर पर अल्खा राम असारी, अशोक दामा, मोहन लाल दामा, भंवरलाल दामा, दिनेश कलाल, प्रभुलाल, कालूलाल कसौटा, हेमन्त-सुनीता भंडारी, ललित भंडारी, पवन-अंजना भंडारी, संजय-अनीता धाकड़, प्रेमलता धाकड़, रोमिल धाकड़, खायालीलाल नावेडीया, सुरेश तलेसरा सहित, ग्रामवासी, अनेक गणमान्य नागरिक एवं मित्रगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अंत में बच्चों को नाश्ता वितरित किया गया तथा पवन भंडारी ने 60 माह की कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत कर भविष्य में सेवा जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *