LOADING

Type to search

नींव खुदाई में मिलीं जैन समाज की प्राचीन प्रतिमाएं

dharm

नींव खुदाई में मिलीं जैन समाज की प्राचीन प्रतिमाएं

Share

कोटड़ा के जुड़ा गांव में पुरातन खंडहरनुमा जैन मंदिर के समीप मकान निर्माण के दौरान निकलीं प्रतिमाएं, पुलिस ने सुरक्षित रखवाईं
उदयपुर, 4 अक्टूबर :
कोटड़ा क्षेत्र के मांडवा थाना अंतर्गत जुड़ा गांव में मकान निर्माण के लिए नींव की खुदाई के दौरान जैन समाज की प्राचीन प्रतिमाएं मिलने से ग्रामीणों में कौतूहल फैल गया। प्रतिमाएं पुरातन खंडहरनुमा जैन मंदिर के समीप खुदाई के दौरान मिलीं।
जानकारी के अनुसार मकान निर्माण के लिए नींव खोदी जा रही थी। इसी दौरान जमीन के अंदर से जैन समाज से जुड़ी प्रतिमाएं दिखाई दीं। प्रतिमाएं मिलने की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मांडवा थाना पुलिस को दी।
सूचना पर मांडवा थानाधिकारी मुगला राम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रतिमाओं को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित रखवाया। प्रतिमाएं कितनी पुरानी हैं और उनका ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व क्या है, इसका विशेषज्ञ स्तर पर परीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *