LOADING

Type to search

विशानागर वणिक समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में नाथद्वारा में नए नागर भवन की घोषणा

socal

विशानागर वणिक समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में नाथद्वारा में नए नागर भवन की घोषणा

Share

8 राज्यों के 535 प्रतिनिधियों की मौजूदगी में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन, इंदौर के प्रमोद नागर अध्यक्ष और उदयपुर के जयंती भाई पारिख उपाध्यक्ष निर्वाचित
उदयपुर, 2 अगस्त
: श्री समग्र विशानागर वणिक समाज का दो दिवसीय अखिल भारतीय महाअधिवेशन रविवार को उदयपुर स्थित ओरबिट रिसोर्ट में संपन्न हुआ। देश के आठ राज्यों से आए 535 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। अधिवेशन का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय नाथद्वारा में एक और नागर भवन के निर्माण का रहा, जिसे नई कार्यकारिणी ने समाज के सहयोग से शीघ्र साकार करने का संकल्प लिया।
अधिवेशन के दूसरे दिन समाज के प्रतिनिधियों ने संगठन के विस्तार, युवा सहभागिता और विभिन्न शहरों में समाज की इकाइयों को सक्रिय करने पर चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत म्यूजिकल हाउजी से हुई, जिसमें भाग्यश्री के गीतों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। इससे पूर्व शनिवार रात आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कृष्ण-आधारित नृत्य, कालबेलिया और कथक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
समापन सत्र में मुख्य अतिथि नारायण भाई दोषी (सतारा) ने नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में प्रमोद नागर (इंदौर) को राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा जयंती भाई पारिख (उदयपुर) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा डॉ. नीलेश नागर सचिव, नितिन भाई पारिख सह सचिव तथा शैलेश नागर कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद नागर ने कहा कि नाथद्वारा में प्रस्तावित नया नागर भवन समाज की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है और इसे सभी के सहयोग से जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *