LOADING

Type to search

अनुराधा पौडवाल और इंद्र कुमार सजाएंगे सुरों की शाम

Local

अनुराधा पौडवाल और इंद्र कुमार सजाएंगे सुरों की शाम

Share

26-27 मार्च को लोक कला मंडल में भव्य संगीतमय कार्यक्रम
उदयपुर, 24 मार्च:
उदयपुर के भारतीय लोक कला मंडल में 26 और 27 मार्च को दो दिवसीय संगीतमय कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल और बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक इंद्र कुमार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
इंदिरा इंटरप्राइजेज, कश्ती फाउंडेशन और यूएसएम ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम स्व. इंदिरा मुर्डिया की जयंती पर होगा। 26 मार्च को अनुराधा पौडवाल लाइव गीत प्रस्तुत करेंगी, जबकि 27 मार्च को इंद्र कुमार की फिल्मों के संगीत पर विशेष कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हिमाचल प्रदेश का ‘हार्मोनी ऑफ पाइन्स’ पुलिस बैंड रहेगा, जो पहली बार उदयपुर में प्रस्तुति देगा। इस दौरान पूर्व राजनेता दीपक बोराजी को ‘इंदिरा मुर्डिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा, लेकिन केवल पास के माध्यम से ही एंट्री दी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *