LOADING

Type to search

पन्नाधाय महिला चिकित्सालय के पुनर्निर्माण को मिली मंजूरी, 120 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Health

पन्नाधाय महिला चिकित्सालय के पुनर्निर्माण को मिली मंजूरी, 120 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Share

सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के प्रयास रंग लाए, एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड को सौंपी निर्माण की जिम्मेदारी
उदयपुर, 5 जून:
उदयपुर संभाग की महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से जर्जर भवन और सीमित सुविधाओं के कारण चर्चा में रहे पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय के पुनर्निर्माण को आखिरकार प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। परियोजना के लिए 120 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है तथा निर्माण कार्य के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बताया कि उन्होंने चिकित्सालय भवन की खराब स्थिति और मरीजों को हो रही परेशानियों को लेकर मुख्यमंत्री तथा चिकित्सा मंत्री को पत्र लिखकर शीघ्र स्वीकृति का आग्रह किया था। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए परियोजना को मंजूरी प्रदान की।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त बाबूलाल गोयल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार निर्माण कार्य के लिए HLL Lifecare Limited को कार्यकारी संस्था नियुक्त किया गया है। परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) सार्वजनिक निर्माण विभाग की बीएसआर दरों के आधार पर तैयार की जाएगी।
गौरतलब है कि पन्नाधाय महिला चिकित्सालय का वर्तमान भवन काफी जर्जर हो चुका है। इससे गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को उपचार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार मरीजों को अन्य वार्डों में स्थानांतरित करना पड़ता था, जहां आवश्यक चिकित्सा उपकरण और सुविधाएं पर्याप्त नहीं थीं। सांसद डॉ. रावत ने इस स्वीकृति के लिए राज्य सरकार, मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नया भवन बनने से उदयपुर संभाग की लाखों महिलाओं को आधुनिक और सुरक्षित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *