LOADING

Type to search

एनएच-58ई के पुनर्निर्माण को ₹72.55 करोड़ की मंजूरी

political

एनएच-58ई के पुनर्निर्माण को ₹72.55 करोड़ की मंजूरी

Share

उदयपुर, 2 अगस्त: उदयपुर जिले के कुंडाल-झाड़ोल मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग-58ई के भूस्खलन प्रभावित हिस्से के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 72.55 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति जारी की है। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद यह मंजूरी मिली। परियोजना के तहत किमी 12.800 से 14.220 तक क्षतिग्रस्त सड़क का ईपीसी मोड पर पुनर्निर्माण होगा। वर्ष 2026-27 में 25 प्रतिशत कार्य तथा 2027-28 तक पूरा निर्माण लक्ष्य रखा गया है। बरसात में भूस्खलन से प्रभावित इस मार्ग के सुधरने से कुंडाल, झाड़ोल, गरणवास और खेरवाड़ा क्षेत्र की आवाजाही सुरक्षित होगी। साथ ही मेवाड़ से मध्यप्रदेश की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *