LOADING

Type to search

आषाढ़ बीता, अब सावन से उम्मीद

Local

आषाढ़ बीता, अब सावन से उम्मीद

Share

अब तक सामान्य से 12% कम वर्षा, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया
उदयपुर, 29 जुलाई:
आषाढ़ माह विदा होने के बावजूद उदयपुर में मानसून की रफ्तार अभी भी धीमी बनी हुई है। बुधवार सुबह शहर में बादलों की आवाजाही रही, हालांकि जिले के लिए कोई विशेष वर्षा अलर्ट जारी नहीं किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के 22 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 1 अगस्त तक अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 30 और 31 जुलाई को उदयपुर तथा कोटा संभाग के कुछ इलाकों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है।
जल संसाधन विभाग के अनुसार बुधवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में झाड़ोल और ओगणा में 2-2 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। 29 जुलाई तक उदयपुर जिले में सामान्यतः 270.8 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, जबकि अब तक केवल 205.7 मिमी बारिश दर्ज हुई है। यानी जिले में अब तक करीब 12 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में अच्छी बारिश से यह कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *